छत्तीसगढ़

SDM की कार पर नियंत्रण खो गया, सूरजपुर में हादसे में तीन लोग घायल

SDM's car loses control, three injured in Surajpur accident

सूरजपुर: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में सड़क हादसा सामने आया है। कोतवाली थाना क्षेत्र के देवनगर अटल चौक पर SDM की कार ने अचानक कंट्रोल खो दिया और पास की एक दुकान में जा घुसी।

इस हादसे में SDM अजय मोडीयाम, वाहन चालक और सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। शुरुआती जानकारी के अनुसार, एक बाइक को बचाने की कोशिश में गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया, जिससे यह दुर्घटना हुई।

घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना मिलते ही कलेक्टर अस्पताल पहुंचे और घायलों का हाल जाना। प्राथमिक उपचार के बाद कलेक्टर उन्हें अपने वाहन से जिला अस्पताल लेकर गए।

Related Articles

Back to top button