रीवा से रतलाम स्थानांतरित हुईं एसडीएम वैशाली जैन, अधिवक्ताओं ने लड्डुओं से तोलकर दी भावुक विदाई

SDM Vaishali Jain transferred from Rewa to Ratlam; lawyers bid her an emotional farewell by weighing her with sweets.

रीवा मप्र रिपोर्टर सुभाष मिश्रा 
रीवा। तेज़-तर्रार और सख्त फैसलों के लिए पहचानी जाने वाली एसडीएम वैशाली जैन का रतलाम स्थानांतरण हो गया है। विदाई के मौके पर रीवा अधिवक्ता संघ ने उन्हें अनोखे अंदाज़ में सम्मानित किया। अधिवक्ताओं ने तराजू में लड्डुओं से तोलकर जैन का विदाई समारोह आयोजित किया।
कार्यक्रम में अधिवक्ताओं ने कहा कि जैन ने अपने कार्यकाल में भ्रष्टाचार और अव्यवस्था के खिलाफ कठोर कार्रवाई की। अधिवक्ता आनंद तिवारी ने कहा— “हमारी शुभकामना है कि वैशाली जैन भविष्य में कलेक्टर बनकर रीवा लौटें और जिले को भ्रष्टाचार मुक्त करें।”
तेज़-तर्रार एसडीएम की छवि
वैशाली जैन ने रीवा में आरटीओ की अवैध वसूली, खाद्य विभाग की कालाबाजारी और भू-अर्जन घोटाले पर कड़ी कार्रवाई की थी। इन्हीं सख्त कदमों ने उन्हें तेज़-तर्रार और ईमानदार प्रशासनिक अधिकारी की पहचान दिलाई।
विदाई समारोह में भावुक होते हुए जैन ने कहा— “ट्रांसफर नौकरी का हिस्सा है। 21 महीनों में रीवा की जनता के साथ काम करना सुखद अनुभव रहा। मैं हर समस्या को हल करने की कोशिश करती रही और इस सम्मान के लिए हृदय से आभारी हूं।”
अधिवक्ताओं की यह भावुक विदाई साबित करती है कि रीवा शहर ने एक सख्त लेकिन जनहितैषी अधिकारी को हमेशा याद रखेगा।
Exit mobile version