रिश्वत लेते पकड़ाया SDM का रीडर, 14 हजार की घूस लेते लोकायुक्त ने पकड़ा, पक्ष में फैसला दिलवाने मांगे थे पैसे

रिपोर्टर : सुभाष मिश्रा
रीवा। लोकायुक्त टीम ने रीवा जिले के त्यौंथर तहसील में एसडीएम के रीडर शशि कुमार विश्वकर्मा को 14,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा। आरोपी रीडर ने पक्ष में फैसला दिलवाने मांगे थे पैसे।
रीवा जिले की त्यौंथर तहसील में कार्यरत एसडीएम का रीडर तहसीलदार के फैसले के खिलाफ स्टेट दिलवाने के लिए 14,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया। कार्रवाई के बाद एसडीएम के रीडर को जमानत पर रिहा कर दिया गया है। लोकायुक्त टीम ने एसडीएम के रीडर के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है और जांच शुरू कर दी है। लोकायुक्त कार्यालय में शिकायत करने वाले उमेश कुमार शुक्ला, जो मझिगवां के निवासी हैं, ने हाल ही में इस मामले की शिकायत दर्ज कराई थी।
आरोपी शशि विश्वकर्मा (खंड लेखक और रीडर, अनविभागीय अधिकारी राजस्व त्यौंथर, रीवा) तहसीलदार द्वारा दिए गए फैसले के खिलाफ स्टे दिलवाने के लिए 20,000 रुपए की रिश्वत मांग रहे थे। मोलभाव के बाद यह राशि 14,000 तय हुई। बुधवार दोपहर को आरोपी के कार्यालय कक्ष में कार्रवाई करते हुए रीडर को रंगे हाथ पकड़ा गया।
आरोपी शशि कुमार विश्वकर्मा ने शिकायतकर्ता से संयुक्त खसरा नंबर 329 बटांक के नक्शा सुधार के लिए तहसीलदार त्यौंथर द्वारा दिए गए निर्णय के खिलाफ अनुविभागीय अधिकारी त्यौंथर के न्यायालय में विचाराधीन राजस्व मामले में शिकायतकर्ता के पक्ष में एसडीएम से आदेश दिलवाने के लिए 20,000 रुपए की रिश्वत की मांग की थी। इस मामले का सत्यापन लोकायुक्त संभाग रीवा के प्रभारी पुलिस अधीक्षक प्रवीण सिंह परिहार द्वारा किया गया। सत्यापन के बाद शिकायत सही पाए जाने पर, बुधवार को प्रवीण सिंह परिहार के मार्गदर्शन में एक टीम का गठन किया और जाल बिछाकर आरोपी रीडर को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ लिया।



