छत्तीसगढ़

अब 11 नवंबर तक बंद रहेंगे छत्तीसगढ़ के स्कूल

Schools in Chhattisgarh will now remain closed until November 11.

रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्कूली बच्चों के लिए राज्य सरकार ने दीपावली की छुट्टी एक दिन बढ़ा दी है। अब प्रदेश के स्कूल 10 नवंबर की जगह 11 नवंबर तक बंद रहेंगे। शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने इसकी घोषणा की है।

दरअसल, दीपावली की छुट्टी एक दिन बढ़ाने की मांग की जा रही थी। शिक्षा मंत्री ने बताया कि लगातार मिल रही मांग को देखते हुए सरकार ने यह फैसला लिया है। पहले स्कूल शिक्षा विभाग ने दीपावली पर 6 नवंबर से 10 नवंबर तक पांच दिन का अवकाश घोषित किया था। अब इसे बढ़ाकर 11 नवंबर तक कर दिया गया है।

स्कूल शिक्षा विभाग ने शैक्षणिक सत्र के लिए दशहरा, दीपावली और शीतकालीन अवकाश का कैलेंडर जारी किया था। इसके तहत तीनों अवसरों पर कुल 15 दिन की छुट्टियां घोषित की गई थीं। अब दीपावली की छुट्टी एक दिन बढ़ने से कुल घोषित अवकाश की अवधि 16 दिन हो जाएगी।

कब-कब रहेंगी स्कूलों में छुट्टियां?

दशहरा अवकाश: 17 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक (5 दिन)
दीपावली अवकाश: 6 नवंबर से 11 नवंबर तक (अब 6 दिन)
शीतकालीन अवकाश: 24 दिसंबर से 28 दिसंबर तक (5 दिन)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button