
लोकेश्वर सिन्हा, गरियाबंद
गरियाबंद । गरियाबंद जिले के छुरा विकासखंड के ग्राम राजपुर प्राथमिक शाला में शिक्षक की कमी को लेकर बच्चों और पालकों ने 11 दिनों से स्कूल में तालाबंदी कर रखी है। इस विषय को लेकर आज राजपुर के ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर के पास समस्या रखी और समाधान की तत्काल मांग की अन्यथा उन्होंने आंदोलन की बात कही जिलाधीश ने जल्द समस्या का समाधान करने का आश्वासन ग्रामीणों को दिया है।
आपको बता दे की करीब 35 से 40 बच्चों वाले इस विद्यालय में केवल एक ही शिक्षक है। स्थिति यह है कि जब शिक्षक विकासखंड कार्यालय की मीटिंग या व्यक्तिगत कारणों से अनुपस्थित रहते हैं, तो पूरी शाला बंद हो जाती है। इससे बच्चों की पढ़ाई पूरी तरह प्रभावित हो रही है जिससे पालकों में गहरी नाराजगी है।
इस समस्या को लेकर आज ग्रामीण जन कलेक्टर से भेंट कर अपनी समस्याएं बतलाई और जल्द ही शिक्षक की पूर्ति की बात कही
वही जिलाधीश ने यथासंभव समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया है वही ग्रामीणों का कहना है अगर इस समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वह उग्र आंदोलन करेंगे।
वही ग्रामीणों का कहना है कि इतने बच्चों के बावजूद स्कूल मात्र एक शिक्षक के सहारे चल रहा है, जिससे बच्चों का भविष्य अंधकार में है। समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वह उग्र आंदोलन करेंगे।
ग्रामीणों व पालको से मिलकर जिलाधीश ने आश्वासन दिया है कि जिला शिक्षा अधिकारी बिलासपुर हाईकोर्ट से लौटने के बाद समस्या का निराकरण का प्रयास किया जाएगा।



