छत्तीसगढ़
बलौदा के लक्ष्मी नारायण मंदिर में सावन उत्सव का आयोजन, महिलाओं ने हर्षो उल्लास के साथ लिया हिस्सा
Sawan festival was organized in Laxmi Narayan temple of Baloda, women participated with great joy

जांजगीर-चांपा। नगर पंचायत बलौदा के लक्ष्मी नारायण मंदिर में झुला उत्सव का कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्रीकृष्ण गोपाल जी की पूजा अर्चना और भक्ति भरे कीर्तन भजन गायन के साथ हुई सावन के महीने में झूला उत्सव एवं विभिन्न मनोरंजन नित्य और गायन के कार्यक्रम के साथ भव्य आयोजन किया गया। श्रीकृष्ण गोपाल जी की पूजा अर्चना और भक्ति भरे कीर्तन भजन गायन के साथ हुई सावन के महीने में झूला उत्सव में विभिन्न मनोरंजन नित्य और गायन के कार्यक्रम आयोजित किए गए जिसमें महिलाओं ने बड़े हर्षो उल्लास एवं उत्साह के साथ हिस्सा लिया कीर्तन मंडली के साथ महिला ग्रुप ने भागीदारी निभाई सभी को सावन झूला उत्सव एवं मित्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उत्साह पूर्वक इस पर्व को मनाया गया।



