सरपंचों ने प्रभारी मंत्री को सौंपा ज्ञापन, मांगों का निराकरण नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

गरियाबंद @ लोकेश्वर सिन्हा। गरियाबंद के आदिवासी विकासखंड के सरपंचों ने जिले के दौरे पर आए प्रभारी मंत्री को 9 बिंदुओं में अपनी मांगे लिखकर ज्ञापन दिया है। निर्माण कार्यों को लेकर अपनी समस्या गिनाते हुए कहा गया है कि मनरेगा योजना के करोड़ो के मजदूरी भुगतान अफसरों की लापरवाही से लंबित हो गई।

साल भर पहले जल जीवन मिशन के तहत जो कार्य कराए गए है उस पर आज भी लाखो का भुगतान बाकी है। कुछ फर्जी शिकायत कर्ता व इन शिकायत को लेकर जांच करने वाले अफसरों के नाम गिनाकर आदिवासी सरपचो को परेशान करने का भी आरोप लगाया है, नियम विरूद्ध पंचायत सचिवों पर होने वाले कार्यवाही पर भी लगाम लगाने की मांग की गई है।

मांगों का 15 जुलाई तक निराकरण नही होने पर काम बंद कर सड़क में आंदोलन करने की चेतावनी भी दे डाली है। मामले को लेकर गंभीर मंत्री भगत ने उचित कार्यवाही का भरोसा दिलाया है।

Exit mobile version