सरपंचों ने अपनी तीन सूत्रीय मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना व उग्र प्रदर्शन किया

Sarpanches staged a one-day sit-in and protest over their three-point demands.

देवीचरण ठाकुर गरियाबंद 
गरियाबंद_ जिले की 334 ग्राम पंचायतों के सरपंचों ने अपनी तीन सूत्रीय मांगों को लेकर आज जिला मुख्यालय में एक दिवसीय धरना व उग्र प्रदर्शन किया। कमार भवन से रैली निकालते हुए जब सरपंच कलेक्टोरेट परिसर पहुंचकर कलेक्टर से मिलने की जिद पर अड़ गए, तो प्रशासन ने उन्हें मुख्य प्रवेश द्वार पर रोक दिया।
इसी बात से आक्रोशित होकर सरपंचों ने नेशनल हाईवे को कई घंटों तक जाम कर दिया, जिससे यातायात व्यवस्था भी प्रभावित रही।
सरपंचों की प्रमुख तीन मांगें
ग्राम विकास मद की राशि जारी की जाए
ठेकदारी प्रथा समाप्त की जाए
मानदेय में बढ़ोतरी
ग्राम पंचायतों के विकास कार्यों में फ़ंड की भारी कमी को लेकर सरपंचों ने कहा कि “9 माह के कार्यकाल में छोटी-छोटी समस्याएं भी हल नहीं कर पा रहे, स्थिति बेहद असहाय है।”
सीएम व पीएम के नाम संबोधित ज्ञापन को सौंपने से पहले सरपंचों ने जोरदार नारेबाजी की। प्रशासन की समझाइश के बाद अंततः ज्ञापन सौंपा गया।
बड़ा ऐलान
सरपंच संघ ने चेतावनी दी कि_“यदि जिला स्तरीय ज्ञापन के बाद भी मांगें नहीं मानी गईं, तो आगामी दिनों में प्रदेश स्तरीय व्यापक आंदोलन किया जाएगा।”
Exit mobile version