खेल/मनोरंजन
संजू सैमसन को नेट प्रैक्टिस में लंबा मौका नहीं मिला
Sanju Samson did not get a long chance in net practice

दिल्ली । एशिया कप 2025 की तैयारियों के बीच भारतीय टीम की नेट प्रैक्टिस ने कई संकेत दिए हैं। सबसे ज्यादा चर्चा संजू सैमसन को लेकर है, जिनकी प्लेइंग इलेवन में जगह पर बड़ा संकट मंडरा रहा है। आरसीबी के विकेटकीपर-बल्लेबाज जितेश शर्मा आत्मविश्वास से भरे नजर आ रहे हैं। टीम प्रबंधन का भरोसा उन पर अधिक दिख रहा है। टीम के नेट सेशन के दौरान सैमसन सबसे पहले विकेटकीपिंग ड्रिल्स शुरू करने पहुंचे और शानदार कैच लेकर सराहना भी पाई। मुख्य कोच गौतम गंभीर ने उनसे तीन मिनट तक बातचीत की, जिसमें बल्लेबाजी पर ज्यादा चर्चा होती दिखी। बल्लेबाजी अभ्यास शुरू हुआ, तो सैमसन को लंबे समय तक मौका नहीं मिला।



