हमर प्रदेश/राजनीति
Raipur : संजीवनी डेंटल क्लीनिक प्रबंधन पर 25000 रूपये जुर्माना, कचरे में मेडिकल वेस्ट निकलने पर निगम जोन 4 स्वास्थ्य विभाग ने की कार्यवाही

रायपुर। नगर पालिक निगम रायपुर के जोन क्रमांक 4 स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्पताल के कचरे में मेडिकल वेस्ट मिलाकर देने से सम्बंधित जनशिकायत को प्रत्यक्ष अवलोकन के दौरान सही मिलने पर सिविल लाईन के संजीवनी डेंटल क्लीनिक प्रबंधन पर नियम 280 एवं सालिड एसडब्ल्यूएम नियमावली के प्रावधान के अनुसार तत्काल 25000 रूपये का जुर्माना वसूलने की कार्यवाही की गई। यह कार्यवाही नगर निगम जोन 4 जोन कमिश्नर राकेश शर्मा के निर्देश पर प्रभारी जोन स्वास्थ्य अधिकारी गोपाल प्रधान के नेतृत्व एवं जोन सहायक स्वास्थ्य अधिकारी वीरेन्द्र चंद्राकर, निगम मुख्यालय स्वास्थ्य विभाग के जोन सहायक स्वास्थ्य अधिकारी रवि लवनिया की उपस्थिति में किया गया।



