हमर प्रदेश/राजनीति

लगातार दौरे कर संजय नेताम पहुंच रहे जनता के बीच, नुवाखाई में हो रहे शामिल

देवभोग @ देवीचरण ठाकुर। देवभोग मैनपुर क्षेत्र में धूमधाम से मनाये जाने वाले लोकप्रिय त्यौहार नुवाखाई पूरे अंचल में धूमधाम से मनाया जा रहा है। बुधवार को देवभोग ब्लॉक के ग्राम पुरनापानी,अमाड़,लिमपारा, माड़ागांव, कुमड़ईकला, दबनई,सुपेबेड़ा,निष्टिगुड़ा, सेन्दमुड़ा,केंदूबन और कोदोबेड़ा जैसे दर्जनों गाँव में नुवाखाई को उत्सव के रूप में मनाया गया।

इस मौके पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष संजय नेताम प्रमुख रूप में इन गाँवों में पहुंचकर ग्रामीणों से मुलाक़ात की तथा सभी को नुवाखाई पर्व की शुभकामनायें दी। विदित हो कि जिला पंचायत उपाध्यक्ष संजय नेताम लगातार दौरे कर आमजनों के बीच पहुंच रहे हैं और ग्रामीणजनों से मुलाक़ात कर उनकी समस्याओं का यथासंभव निराकरण भी कर रहे। आसन्न विधानसभा चुनाव को लेकर की जा रही तैयारियां भी साथ ही चल रही हैं। नुवाखाई पर्व में ग्रामीणों ने ईष्ट देवी-देवताओं को नए अन्न का भोग अर्पित करने के साथ ही घर में पूजा-अर्चना की।

नए अन्न का प्रसाद ग्रहण किया। यह उत्सव ईष्ट देवी की पूजा के साथ परिवार के बुजुर्गों के सम्मान के लिए भी मनाया जाता है। इस मौके पर नए अनाज का भोग तैयार कर परिवार के लोग एक साथ पूजा-अर्चना करते हैं। जिला पंचायत उपाध्यक्ष संजय नेताम ने कहा कि हमारी यह परंपरा पूर्वजों से चली आ रही है जिसे अब तक निभा रहे हैं। नुवाखाई का पर्व क्षेत्रवासियों को समरसता एवं भाईचारा का संदेश देता है इससे गांव की संस्कृति व परिवार की एकता बनीं रहती है। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी कुंजल यादव, टिकेन्द्र बीसी, सिद्धार्थ निधि,ओंकार पात्र,युगेन्द्र सोनवानी,प्रेम बघेल,शैलेश नायक,अजित कुमार आदि मौजूद रहे।

itehelka

Tehelka Ind, the leading news channel in India, is dedicated to delivering the latest and most accurate news to its viewers. With a team of experienced journalists and reporters, Tehelka Ind covers all aspects of news, from politics and business to entertainment and sports. Our commitment to impartiality and accuracy has made us a trusted source of news for millions of viewers across the country.

Related Articles

Back to top button