मध्यप्रदेश
संजय लीला भंसाली और प्रसून जोशी होंगे राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान से सम्मानित
Sanjay Leela Bhansali and Prasoon Joshi will be honored with the National Kishore Kumar Award

खंडवा। संस्कृति विभाग ने वर्ष-2024 और 2025 के राष्ट्रीय सम्मानों की घोषणा की है। इनमें वर्ष-2024 का राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान गीत लेखन के लिए प्रसून जोशी दिल्ली और वर्ष-2025 का सम्मान फ़िल्म निर्देशन के लिए संजय लीला भंसाली मुंबई को प्रदान किया जाएगा। सम्मान समारोह 13 अक्टूबर को खंडवा में होगा। संचालक, संस्कृति एनपी नामदेव ने बताया कि मध्य प्रदेश शासन की ओर से दिए जाने वाले सालाना राष्ट्रीय सम्मानों के लिए समिति द्वारा चयनित योग्य कलाकारों और महान हस्तियों के नामों की घोषणा की गई है। इनमें पिछले वर्ष के लंबित पुरस्कारों को भी शामिल किया गया है।



