मध्यप्रदेश

संजय गांधी अस्पताल मौत का अड्डा बनता जा रहा: प्रबल पांडेय

Sanjay Gandhi Hospital is turning into a death trap: Prabal Pandey

रीवा मप्र रिपोर्टर सुभाष मिश्रा 

कल्पना मिश्रा की मौत के विरोध में अनशन कर रहे परिजनों से मिले जवा जनपद सदस्य, बोले- जिम्मेदारों पर FIR हो

कल्पना मिश्रा की मौत के बाद अनशन पर बैठे परिजनों से मिले जवा जनपद सदस्य; बोले- लापरवाही करने वालों पर कार्रवाई हो, जिम्मेदारों पर FIR दर्ज की जाए

 

रीवा। संजय गांधी अस्पताल में कल्पना मिश्रा की मौत के मामले को लेकर परिजनों का विरोध प्रदर्शन जारी है। परिजन रीवा में अनशन पर बैठे हैं। रविवार को सिरमौर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत जवा जनपद के सदस्य प्रबल पांडेय अनशन स्थल पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उनका समर्थन किया।

 

इस दौरान प्रबल पांडेय ने संजय गांधी अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि अस्पताल में चिकित्सकीय लापरवाही के कारण गरीब और जरूरतमंद मरीजों को परेशानी उठानी पड़ रही है।

 

उन्होंने कहा, “संजय गांधी अस्पताल मौत का अड्डा बनता जा रहा है। यह कोई पहली घटना नहीं है। दूर-दराज से मरीज एक उम्मीद लेकर यहां आते हैं कि उन्हें बड़े डॉक्टर और बेहतर इलाज मिलेगा, लेकिन कई बार उन्हें निराशा हाथ लगती है।”

 

जवा से मरीज उम्मीद लेकर आते हैं, लेकिन व्यवस्था पर उठाए सवाल

 

प्रबल पांडेय ने कहा कि जवा सहित आसपास के क्षेत्रों से गंभीर मरीजों को रेफर कर संजय गांधी अस्पताल भेजा जाता है। परिजन इस उम्मीद के साथ रीवा पहुंचते हैं कि यहां बेहतर चिकित्सा सुविधाएं और विशेषज्ञ डॉक्टर उपलब्ध होंगे।

 

उन्होंने आरोप लगाया कि कई मामलों में मरीजों को पहले पर्याप्त उपचार नहीं मिल पाता और बाद में उन्हें निजी अस्पतालों की ओर जाना पड़ता है। इससे गरीब परिवारों पर आर्थिक बोझ बढ़ जाता है।

 

उनका कहना था कि इलाज के लिए निजी अस्पतालों में जाना मरीजों और परिजनों की मजबूरी बन जाता है और कई परिवार जीवन बचाने के लिए भारी रकम की व्यवस्था करने को मजबूर हो जाते हैं।

 

जिम्मेदारों पर कार्रवाई और FIR की मांग

 

जनपद सदस्य ने कल्पना मिश्रा की मौत के मामले में जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों की जिम्मेदारी तय की जानी चाहिए।

 

प्रबल पांडेय ने सेमरिया विधायक से मुख्यमंत्री के समक्ष इस मामले को उठाने की मांग की। साथ ही उन्होंने उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला के इस्तीफे की मांग किए जाने की बात कही। वहीं डीन के इस्तीफे और एफआईआर की मांग रखने की बात कही है

 

उन्होंने अस्पताल प्रबंधन से जुड़े कुछ अधिकारियों और संबंधित लोगों के इस्तीफे तथा मामले में FIR दर्ज करने की भी मांग की।

 

परिजनों का अनशन जारी, कार्रवाई की मांग पर अड़े

 

कल्पना मिश्रा की मौत के बाद परिजन न्याय और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग को लेकर अनशन कर रहे हैं। जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों के समर्थन के बाद यह मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है।

 

अब देखना होगा कि प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग इस मामले में जांच के बाद क्या कार्रवाई करता है और पीड़ित परिवार की मांगों पर क्या निर्णय लिया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button