मांदर की थाप पर थिरके सामरी विधायक उद्देश्वरी पैकरा, बलरामपुर में जनजातीय लोककला महोत्सव का हुआ आयोजन

Samri MLA Uddeshwari Paikra danced to the beat of the *mandar* (traditional drum) as a tribal folk art festival was held in Balrampur.

बलरामपुर/(शोएब सिद्दिकी) जिला मुख्यालय बलरामपुर में 11 नवंबर को उत्तर छत्तीसगढ़ क्षेत्रीय जनजातीय लोकनृत्य महोत्सव एवं शहीद वीर नारायण सिंह स्मृति आदिवासी लोककला महोत्सव का आयोजन किया गया। शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिता में जनजातीय संस्कृति, परंपरा और लोककलाओं की शानदार झलक देखने को मिली।

आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास विभाग द्वारा आयोजित इस महोत्सव में विभिन्न कलाकारों ने पारंपरिक वेशभूषा, लोकनृत्य और संगीत के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मांदर की थाप और पारंपरिक लोकधुनों ने पूरे आयोजन में उत्साह का माहौल बना दिया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सामरी विधायक उद्देश्वरी पैकरा रहीं। इस दौरान मांदर की थाप पर विधायक उद्देश्वरी पैकरा सहित जनप्रतिनिधि भी खुद को थिरकने से नहीं रोक सके। उन्होंने कलाकारों के साथ लोकनृत्य कर जनजातीय संस्कृति और परंपराओं के प्रति अपना उत्साह प्रदर्शित किया।

महोत्सव में शामिल सभी प्रतिभागियों में से राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया, सभी टीमों को प्रोत्साहन राशि प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य शाशन द्वारा जनजातीय लोककला एवं पारंपरिक संस्कृति को बढ़ावा देने के साथ स्थानीय कलाकारों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का मंच उपलब्ध कराना है।

 

इस अवसर पर मुख्य अतिथि सामरी विधायक उद्देश्वरी पैकरा, कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी, भाजपा जिला महामंत्री भानु प्रकाश दीक्षित, जिला पंचायत अध्यक्ष हिरामुनी निकुंज, जनपद अध्यक्ष सुमित्रा चेरवा, नगर पालिका उपाध्यक्ष दिलीप सोनी, भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह, सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Exit mobile version