नए लुक में छाए सलमान, वीडियो हुआ वायरल

Salman wows in new look; video goes viral.

मुंबई । अभिनेता सलमान खान (Salman Khan New Look Viral) एक बार फिर अपने नए अंदाज को लेकर चर्चा में हैं। इस बार उन्होंने लगान के 25 साल पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम में अपने नए हेयर स्टाइल से सभी का ध्यान खींच लिया।

कार्यक्रम में सलमान खान बेहद छोटे बालों वाले नए लुक में नजर आए। ऑल ब्लैक आउटफिट में उनका अंदाज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इवेंट में उन्होंने पैपराजी को पोज दिए और कई सितारों के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं।

आमिर और करीना के साथ दिखे सलमान

कार्यक्रम में आमिर खान (Aamir Khan) और करीना कपूर (Kareena Kapoor) भी मौजूद रहे। वायरल वीडियो में सलमान खान एक्ट्रेस करीना कपूर के साथ गले मिलते और पोज देते दिखाई दे रहे हैं। उनके साथ आमिर खान भी नजर आए।

इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स को फिल्म Bodyguard की याद आ गई, जिसमें सलमान खान और करीना कपूर ने साथ काम किया था। फैंस इस रियूनियन को लेकर काफी उत्साहित दिखाई दिए।

फैंस को आई ‘तेरे नाम’ और ‘गजनी’ की याद

सलमान खान का नया हेयर स्टाइल देखकर फैंस अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कई यूजर्स ने उनके लुक की तुलना तेरे नाम और गजनी जैसी फिल्मों के स्टाइल से की। एक यूजर ने कमेंट किया कि सलमान खान “गजनी” वाले अंदाज में नजर आ रहे हैं, जबकि दूसरे ने लिखा कि उन्हें “तेरे नाम” की याद आ गई। वहीं कई प्रशंसकों ने उनके नए लुक की तारीफ भी की है। फैंस अब यह जानने के लिए भी उत्सुक हैं कि क्या सलमान खान का यह नया हेयर स्टाइल उनकी किसी आगामी फिल्म के लिए है।

Exit mobile version