हमर प्रदेश/राजनीति

मतदाता सूची के मुद्रण कार्य के लिए निविदा फार्म की बिक्री 7 अगस्त से

गरियाबंद @ लोकेश्वर सिन्हा । जिले के दो विधानसभा क्षेत्र के लिए फोटोयुक्त मतदाता सूची मुद्रण कार्य के लिए इच्छुक एवं योग्य फर्मो से निविदा आमंत्रित की गई है। निविदा प्रपत्र की बिक्री 7 अगस्त से 28 अगस्त को दोपहर 1 बजे तक कार्यालय कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (सामान्य निर्वाचन शाखा) में की जायेगी। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि निविदा प्रारूप एवं निविदा की विस्तृत शर्ते कार्यालय कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (सामान्य निर्वाचन शाखा) गरियाबंद से प्राप्त किया जा सकता है। इच्छुक निविदाकार शुल्क 500 रूपये कार्यालय में नगद जमा कर अथवा गरियाबंद जिले की वेब साईट ीजजचेरूध्ध्हंतपंइंदकण्हवअण्पद से भी डाउनलोड कर निविदा प्रपत्र प्राप्त कर सकते है। निविदा शुल्क रसीद के अभाव में निविदा अमान्य किया जावेगा। निविदा जमा करने की अंतिम तिथि 28 अगस्त को अपरान्ह 03 बजे निर्धारित की गई है। निविदा 28 अगस्त को अपरान्ह 4 बजे कार्यालय कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (सामान्य निर्वाचन शाखा) गरियाबंद में निविदा समिति व उपस्थित निविदाकारों के समक्ष खोली जायेगी।

itehelka

Tehelka Ind, the leading news channel in India, is dedicated to delivering the latest and most accurate news to its viewers. With a team of experienced journalists and reporters, Tehelka Ind covers all aspects of news, from politics and business to entertainment and sports. Our commitment to impartiality and accuracy has made us a trusted source of news for millions of viewers across the country.

Related Articles

Back to top button