फोर्ज एवं स्टील स्ट्रक्चरल शॉप में सुरक्षा प्रोत्साहन सप्ताह का आयोजन

Safety Incentive Week Organized at the Forge and Steel Structural Shop

सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के फोर्ज एवं स्टील स्ट्रक्चरल शॉप में 24 से 29 अगस्त 2026 तक सुरक्षा प्रोत्साहन सप्ताह का आयोजन किया गया। सप्ताह के दौरान सुरक्षा विषयक वार्ताओं के साथ-साथ सर्वश्रेष्ठ सुरक्षा स्लोगन, सुरक्षा कविता एवं ड्राइंग जैसी विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विभिन्न सुरक्षा कार्यक्रमों के माध्यम से संविदा श्रमिकों को सुरक्षा संचार मंच, अग्निशमन यंत्रों के उचित उपयोग एवं बरती जाने वाली सावधानियों तथा प्राथमिक उपचार से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई।

सुरक्षा अभियांत्रिकी विभाग के सहयोग से आयोजित सुरक्षा प्रोत्साहन सप्ताह के समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि मुख्य महाप्रबंधक (सुरक्षा अभियांत्रिकी विभाग) श्रीमती पुष्पा एम्ब्रोस तथा विशेष अतिथि मुख्य महाप्रबंधक (शाप्स) श्री उत्पल दत्ता उपस्थित रहे। उन्होंने फोर्ज एवं स्टील स्ट्रक्चरल शॉप द्वारा सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए किए गए प्रयासों एवं विभिन्न गतिविधियों की सराहना की। उन्होंने सुरक्षा संबंधी गतिविधियों में व्यक्तिगत एवं सामूहिक भागीदारी का आह्वान करते हुए भविष्य में शून्य दुर्घटना के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं।

विभाग प्रमुख एवं महाप्रबंधक (फोर्ज-एसएस शॉप) श्री जितेन्द्र मोटवानी ने अपने संबोधन में 360 डिग्री ऑब्जर्वेशन के महत्व तथा कार्यस्थल पर सुरक्षा से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर आवश्यक मार्गदर्शन एवं सुझाव दिए। उन्होंने कार्यस्थल पर संभावित जोखिमों की पहचान कर समय रहते आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाने तथा सुरक्षित कार्यप्रणाली को दैनिक कार्य संस्कृति का हिस्सा बनाने पर जोर दिया।

कार्यक्रम में विभिन्न सुरक्षा प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इनमें बेस्ट सेफ्टी मैन, सेफ्टी स्लोगन, सुरक्षा कविता एवं पोस्टर सहित अन्य प्रतियोगिताओं के विजेता शामिल रहे। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिकारीगण श्री अधिकारी साहू एवं श्री जीतेन्द्र गुप्ता (फोर्ज-एसएस शॉप), पुरस्कार विजेता तथा विभाग के अन्य अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित थे।

 

कार्यक्रम का संचालन विशिष्ट सुरक्षा निरीक्षक श्री समीर मोहरील ने किया। पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का संचालन श्री के. विक्रम ने किया। समापन समारोह के अवसर पर श्री जीतेन्द्र गुप्ता ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।

 

विशेष सुरक्षा प्रोत्साहन सप्ताह के सफल आयोजन में श्री के. विक्रम, श्री अखिलेश उपाध्याय, श्री आर.एस. यादव, श्री भवानीशंकर, श्री ज्योतिनाथ, श्रीकांत शर्मा, श्री वेणीप्रसाद एवं श्री करण साहू का उल्लेखनीय रहा।

 

Exit mobile version