देवभोग @ देवीचरण ठाकुर। जिले के देवभोग में आज विकासखंड स्तरीय अस्पृश्यता निवारण के लिए सद्भावना शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में देवभोग विकासखंड के सभी अधिकारी,जनप्रतिनिधि,सर्व समाज प्रमुख की उपस्थिति में बाबा साहब अम्बेडकर के छायाचित्र का पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।
सभी मंचासीन ने अस्पृश्यता के संबंध में विचार व्यक्त कर समाज में फैले कुरीतियों को दूर करने के लिए आमजनों से अपील किया। वही सभा को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय गोंडवाना महासभा के राष्ट्रीय महासचिव लोकेंद्र कोमर्रा ने कहा कि जो व्यक्ति शिक्षित हैं ,वह कभी किसी के साथ छोटा बड़ा,ऊंच नीच का भेदभाव नहीं करता,न ही छुआछूत मानता हैं।
शिक्षित और सभ्य समाज एसी कुरीतियों और कुप्रथा से हमेशा दूर रहते हैं। साथ ही अन्य जनप्रतिनिधियों ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए ग्रामीण स्तर जन जागरूकता अभियान चलाने की मांग भी किया।
