रीवा में प्रतिमा स्थापना को लेकर बवाल, कांग्रेस-प्रशासन आमने-सामने

Ruckus over statue installation in Rewa, Congress and administration face to face

रीवा मप्र रिपोर्टर सुभाष मिश्रा 

रीवा । श्रीनिवास तिवारी की प्रतिमा लगाने को लेकर सियासी घमासान, रीवा में प्रशासन ने मना किया तो कांग्रेसी बोले लगाकर रहेंगे
रीवा में प्रतिमा स्थापना को लेकर बवाल, कांग्रेस-प्रशासन आमने-सामने
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्रीनिवास तिवारी की जयंती पर लगाई जाने वाली प्रतिमा को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। प्रशासन ने प्रतिमा लगाने पर रोक लगा दी है, जिसके बाद कांग्रेस और प्रशासन के बीच टकराव की स्थिति बन गई है।
दरअसल, जिस स्थान पर प्रतिमा लगाई जानी है, उसे नगर निगम “एसएफ चौक” बता रहा है, जबकि पुलिस प्रशासन इसे “पुलिस लाइन चौक” बता रहा है। नाम और स्थान को लेकर ही दोनों पक्षों में ठनाव शुरू हो गया है।
प्रतिमा स्थापना से पहले ही रोक लगाने पर कांग्रेस अब आर-पार की लड़ाई के मूड में है। कांग्रेस का कहना है कि प्रतिमा हर हाल में लगेगी।
महापौर अजय मिश्रा बाबा का बयान
“जिस चौक पर प्रतिमा लगाई जानी है, वहां पिछले दस दिनों से काम चल रहा था। लेकिन अचानक पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचकर काम रुकवा देता है। यह प्रशासन की मनमानी है।”
कांग्रेस प्रवक्ता विनोद शर्मा की चेतावनी
“प्रतिमा तो लगेगी ही और हर हाल में लगेगी। प्रशासन अवरोध करेगा, लेकिन रोक नहीं पाएगा।”
 श्रीनिवास तिवारी की जयंती पर 17 सितंबर को प्रतिमा का अनावरण होना था, लेकिन अब यह विवाद गहराता जा रहा है। कांग्रेस ने सरकार और प्रशासन दोनों पर हमलावर रुख अख्तियार कर लिया है।
Exit mobile version