मध्यप्रदेश

रीवा कांग्रेस में घमासान! “रायशुमारी चोरी हो गई” पोस्टर से मचा बवाल

Ruckus in Rewa Congress! "Referendum has been stolen" poster causes uproar

लोकेशन – रीवा मप्र रिपोर्टर सुभाष मिश्रा 

रीवा। जिला अध्यक्ष पद को लेकर कांग्रेस में मचा घमासान अब सड़कों पर आ गया है। रायशुमारी की अनदेखी का आरोप लगाते हुए कार्यकर्ताओं ने पूरे शहर में पोस्टर चिपका दिए। पोस्टरों में राहुल गांधी को संबोधित करते हुए लिखा है – “रायशुमारी चोरी हो गई, रीवा कांग्रेस बचाओ…”
पोस्टर वार से बढ़ा विवाद
पोस्टर लगते ही रीवा कांग्रेस इकाई में हलचल तेज हो गई। विरोध करने वाले कार्यकर्ताओं का आरोप है कि रायशुमारी केवल दिखावा थी।
जिला ग्रामीण अध्यक्ष के लिए पुराने नाम को दोहराया गया।
शहर अध्यक्ष की नियुक्ति भी विवादों में घिरी बताई जा रही है।
नेतृत्व पर उठे सवाल
विरोधियों का कहना है कि अगर आलाकमान नहीं चेता तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाने पर मजबूर होंगे। पोस्टर वार ने पार्टी की एकजुटता पर सवाल खड़े कर दिए हैं और आगामी चुनावों से पहले कांग्रेस के लिए गंभीर संकट खड़ा कर दिया है।
जिला अध्यक्ष का पक्ष
जिला कांग्रेस अध्यक्ष का कहना है कि यह सब बीजेपी की चाल है और कांग्रेस पूरी तरह एकजुट है। लेकिन अंदरखाने कार्यकर्ताओं में असंतोष खुलकर सामने आने लगा है।
आगे क्या?
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यह विवाद संगठन में बड़े बदलाव की आहट भी हो सकता है। फिलहाल निगाहें पार्टी नेतृत्व की अगली रणनीति पर टिकी हैं।

Related Articles

Back to top button