IPL : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और राजस्थान रॉयल्स के बीच आज होगा मुकाबला

जयपुर। आईपीएल (IPL) में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और राजस्थान रॉयल्स के बीच मैच होगा। यह मुकाबला दोपहर 3:30 बजे से शुरू होगा, जो जयपुर में होगा । यह मैच वर्चुअल नॉकआउट होगा। मैच जीतने वाली टीम के प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद बढ़ जाएगी।

इस वक्त राजस्थान ने 12 मैचों में 6 में जीत दर्ज की है और 6 में हार मिली है। टीम 12 अंक लेकर पॉइंट्स टेबल में नंबर-5 पर काबिज है । वहीं बेंगलुरु 11 मैचों में 5 जीत और 6 हार से 10 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में 7वें नंबर पर है।

Exit mobile version