खेल/मनोरंजन

मुंबई इंडियंस के पुराने साथी से मिले रोहित शर्मा

Rohit Sharma meets old Mumbai Indians teammate

नई दिल्ली । विजय हजारे ट्रॉफी के मैदान से रोहित शर्मा और उनके पुराने साथी धवल कुलकर्णी का एक भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। भारतीय वनडे टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने घरेलू क्रिकेट में मुंबई की ओर से खेलते हुए न केवल बल्ले से धमाका किया, बल्कि अपने पुराने दोस्तों के साथ बिताए पलों से फैंस का दिल भी जीत लिया। रोहित शर्मा जब मुंबई के ड्रेसिंग रूम में पहुंचे, तो वहां उनकी मुलाकात दिग्गज तेज गेंदबाज और उनके पुराने साथी धवल कुलकर्णी से हुई। धवल और रोहित न केवल मुंबई की रणजी टीम, बल्कि आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए भी लंबे समय तक साथ खेल चुके हैं। इस मुलाकात के दौरान धवल ने एक प्रशंसक की तरह रोहित से अपने ग्लव्स पर ऑटोग्राफ मांगा, जिसे रोहित ने मुस्कुराते हुए खुशी-खुशी पूरा किया। दिग्गज खिलाड़ियों के बीच इस सादगी भरे पल को फैंस ‘ब्रोमन्स’ करार दे रहे हैं।

Related Articles

Back to top button