रीवा मप्र रिपोर्टर सुभाष मिश्रा
जवा में डिलीवरी बॉय से लूट का खुलासा — चार आरोपी गिरफ्तार, नकदी- मोबाइल व पार्सल बरामद
सिरमौर विधानसभा अंतर्गत जवा थाना पुलिस ने डिलीवरी बॉय से हुई लूट का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह वारदात ग्राम पंचायत भनिगवा गांव के पास हुई थी, जहां डिलीवरी बॉय अंकित जायसवाल (26 वर्ष), निवासी इटमा थाना अतरैला से बदमाशों ने नकदी व मोबाइल लूट लिया था।
पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तीन आरोपी और एक अपचारी बालक को हिरासत में लिया। उनके कब्जे से ₹25,000 नगद, ₹12,000 कीमत का मोबाइल फोन और पार्सल सामग्री बरामद की गई है।
थाना प्रभारी कमलेश साहू ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी हैं —
देवराज चर्मकार उर्फ़ देवा पिता हरिद्वार चर्मकार (20 वर्ष)
रईस कोल पिता लालमां कोल (19 वर्ष)
राहुल द्विवेदी उर्फ़ मंटू पिता रामायण द्विवेदी (24 वर्ष)
एक अपचारी बालक, सभी निवासी ग्राम बरहठा भनिगवा, थाना जवा।
पुलिस ने प्रकरण में अपराध क्रमांक 326/25 दर्ज कर धारा 309(4) बीएनएस के तहत कार्रवाई की है। सभी आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।
