छत्तीसगढ़

रोड अतिक्रमण बना बड़ा हादसे का कारण, बाइक से टकराई महिला

रिपोर्टर : किशोर कुमार रामटेके

किरंदुल। किरंदुल मुख्य बाजार के मुहाने पर अतिक्रमांकरियो के द्वारा मुख्य मार्ग पर पूरी तरह से अतिक्रमण कर रखा गया है। जिसकी वजह से कल शाम रोड में चलने की जगह नहीं होने से एक बाइक से महिला टकरा गई और बाइक रोड पर लगे अंडे की दुकान से जा टकराई, जिसकी वजह से दुकान में लगे अंडे का ट्रे गिरने की वजह से अंडे फूट गए।

श्रीकांत गुप्ता अंडा व्यवसाय के द्वारा रोड पर अतिक्रमण कर दुकान लगाया गया था और बाइक वाले को गलत बोलते हुए उसको पकड़ कर उसके साथ मारपीट की गई व ₹500 भी वसूले गए इस तरह हमेशा होता रहता है। अतिक्रमणकारियों रोड के ऊपर अपनी दुकान लगाते हैं और किसी प्रकार का कुछ होने से गलत वाहनों को बोलकर उनके साथ मारपीट गाली गलौज एवं पैसे वसूले जाते हैं।

कई बार देखा गया है कि लोग अतिक्रमण कर रोड को आर पार करके तिरपाल लगाए रखते हैं और जब कोई गाड़ी नीचे से पार होती है, तो वह तिरपाल उस पर फंसकर टूट जाती है, तब उस वाहन वाले को गाली-गलौज किया जाता है एवं उसके साथ मारपीट एवं उससे पैसे भी वसूले जाते हैं व्यापारी संघ के द्वारा कई बार शिकायत देने के बावजूद भी इन पर कोई कड़ी कार्रवाई नहीं हो रही है और नहीं पुलिस प्रशासन या नगर पालिका के द्वारा किसी प्रकार की कोई कार्रवाई होती है।

बता दें कि इस अतिक्रमण कार्यों के कारण जो तिरपाल रोड के ऊपर लगाया जाता है उसे नगर की सुरक्षा के लिए जो कैमरे लगाए गए हैं। वह भी पूरी तरह ढक जाते हैं, जिससे पुलिस को बहुत ही परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसमें देखा जा सकता है कि अतिक्रमांकरियो के द्वारा जो रोड पर व्यवसाय दुकान लगाई गई है उसमें पुलिस की गाड़ी भी फसी नजर आ रही है। या सिर्फ अंदाजा लगाया जा सकता है कि जब पुलिस की वाहन भी इन भीड़ भरी अतिक्रमांकरियो के बीच फंस सकती है तो फिर आम नागरिकों की वाहनों का क्या हाल होता होगा।

itehelka

Tehelka Ind, the leading news channel in India, is dedicated to delivering the latest and most accurate news to its viewers. With a team of experienced journalists and reporters, Tehelka Ind covers all aspects of news, from politics and business to entertainment and sports. Our commitment to impartiality and accuracy has made us a trusted source of news for millions of viewers across the country.

Related Articles

Back to top button