छत्तीसगढ़

पाण्डुका वा रजनकटा के बीच में सड़क हादसा इकलौते भाई को हमेशा के लिए खोई बहन

Road accident between Panduka and Rajnakata, sister lost her only brother forever

लोकेश्वर सिन्हा, गरियाबंद
मौके पर पति-पत्नी की मौत 2 साल की बच्ची सीरियस
 गरियाबंद जिले के पाण्डुका थाना क्षेत्र के जतमई मार्ग में सड़क हादसा थमने का नाम नहीं ले रहा है आए दिन इस मार्ग में हर सप्ताह एक दो घटनाएं हो रही है जिसमें लोग अपनी जवान जान गवा रहे हैं। सड़क चौड़ीकरण से जहां सुविधा मिल रही तो वही रफ्तार का कहर ही है की लोग अंधाधुन स्पीड में गाड़ी चला रहे हैं या फिर शराब का सेवन कर लोग़ गाड़ी चलाते हुए आते हैं।या तो दूसरे को मारते हैं या फिर खुद टकराकर मर रहे हैं ऐसा ही कुछ रक्षाबंधन के दिन रजन कट्टा व पांडुका के बीच देखने को मिला जहां बाइक सवार दंपति को इको वाहन ने ठोक दिया जिससे युवक-मनोज पटेल 30 वर्ष पत्नी मनीषा पटेल 27 वर्ष की मौत हो गया है। तो वहीं दो साल बच्ची की कंडीशन सीरियस बताया जा रहा है। घटना देर शाम की बताई जा रही है।
पटेल दंपत्ति धमतरी जिले के बारना गांव से रायपुर माना गए और वहां से मनीषा पटेल अपनी भाई को रखी बांध कर अपने पति के साथ खट्टी गांव अपने पति के बहन के पास राखी बंधवाने आ रहे थे। इकलौते भाई थे मनोज अपनी बहन के तभी इको वाहन ने दो मोटर सायकल सवार को ठोकर मारी पहला व्यक्ति अतरमरा का बताया जा रहा दूसरा इन दंपत्ति को जोर से ठोकर मारी और सड़क पर बाइक सवार दंपति ठोकर मारा और सड़क पर घसीटा तथा इको वाहन को वही घटना स्थल में छोड़कर सभी लोग भाग निकले।
सबसे बड़ी बात स्वस्थ सुविधा लचर होने के कारण पाण्डुका का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र केवल रेफर केंद्र बंद कर रहा गया है
यहां ना तो मौके पर कोई डॉक्टर ना कोई कर्मचारी रहते हैं तो वही यहां तैनात 108 वाहन भी किसी काम का नहीं घायलों को सुविधा पहुंचाने के लिए रखा गया संजीवनी 108 गाड़ी खुद बीमार खस्ता हाल में है लोग इसे बुलाने के बजाय खुद अपने निजी साधनों से अस्पताल पहुंचना पसंद करते हैं तो वही मौके पर पाण्डुका पुलिस के जवानों ने अपने पीसीआर वाहन में घायलों को अस्पताल पहुंचाया सूत्रों की माने तो जोरदार टक्कर से शरीर का कुछ अंग सड़क पर फेंका गया था तो महिला दूर जा गिरी थी और गोद में सो रही 2 साल की छोटी बच्ची खेतों के बीच में कहीं जा गिरी थी जिसे राहगीरों ने निकाला और अस्पताल पहुंचने में मदद की।तो वही बहन का इकलौता भाई हमेशा के लिए अपने बहन से जुदा हो गया।

Related Articles

Back to top button