kanker : दसवीं में टॉप 10 में चौथा स्थान प्राप्त करने वाली रिया बनना चाहती है कलेक्टर

कांकेर @ धनंजय चंद। कांकेर जिला एक बार सुर्खियों में है। इस बार नक्सलगढ़ ने नया इतिहास रचा है। घोर नक्सल प्रभावित कोयलीबेड़ा ब्लॉक के तीन बच्चों ने टॉप 10 में जगह बनाई हैजिसमें ग्राम एसेबेड़ा की रिया हालदार ने दसवीं परीक्षा में परिणाम में प्रदेश में 98.4 प्रतिशत अंकों के साथ चौथा स्थान प्राप्त किया है. परीक्षा परिणाम सामने आने के बाद कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला ने फोन से बधाई दी।

नक्सल प्रभावित कोयलीबेड़ा इलाके तीन में रिया हलदर,शासकीय हाईस्कूल एसेबेड़ा से 98% राज्य प्राप्त कर चौथा स्थान पर, स्नेहा हलदर,शासकीय हाई स्कूल गोण्डाहुर से 97.17% प्राप्त कर राज्य में आठवां स्थान, लेखिका उर्वसा,शासकीय हाईस्कूल मटोली से 96.83% प्राप्त कर राज्य में दसवां स्थान प्राप्त किया है, तो वही कांकेर ब्लॉक के कोदागांव के छात्र अखिल सेन ने 97.17 प्रतिशत के साथ राज्य में आठवां स्थान बनाया है। . राज्य में चौथा स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा रिया हालदार का कहना है कि वह किसान परिवार से आती है,,,परिणाम सामने आने के बाद उनके व परिवार के आंख में।खुशी के आंसू आ गए. मिठाई खिलाकर बधाई दी,,उन्होंने परीक्षा के लिए लगभग 4 से 5 घण्टे पढ़ाई कर काफी मेहनत की थी. वह कांकेर की कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला से काफी प्रभावित है। वह आगे इसी तरह मेहनत कर कलेक्टर बनना चाहती है।

Exit mobile version