रीवा पुलिस ने 24 घंटे में किया महिला हत्याकांड का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

Rewa police solved the woman murder case within 24 hours, accused arrested

रीवा मप्र रिपोर्टर सुभाष मिश्रा
रीवा: विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र में 26 सितंबर को हुई महिला नेहा सिंह (35) की निर्मम हत्या का रीवा पुलिस ने महज 24 घंटे में खुलासा कर दिया। आरोपी युवक पुष्पेंद्र सिंह (36) को यूपी से हिरासत में लिया गया और चोरी किए गए जेवरात एवं नकदी बरामद कर ली गई।
घटना के दिन नेहा सिंह का खून से लथपथ शव उनके घर के बेडरूम में मिला। सूचना पर पुलिस और एफएसएल टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और साक्ष्य संकलित किए। प्रारंभिक जांच में पता चला कि महिला के सिर पर भारी वस्तु से वार कर हत्या की गई थी।
हत्या का कारण और आरोपी की पहचान
पुलिस के अनुसार, आरोपी पुष्पेंद्र सिंह का महिला के घर में आना-जाना था। दोनों के बीच पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ। आरोपी ने महिला से पैसे की मांग की, जिसे महिला ने ठुकरा दिया। इसके बाद उसने लकड़ी के बैट से हमला कर महिला की हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी ने सोने-चांदी के जेवर और नकदी चुरा कर यूपी भाग गया।
परिवार की प्रतिक्रिया
घटना के समय महिला के पति और बेटा घर से बाहर थे। बेटा शाम को लौटकर मां का शव बिस्तर पर पड़ा देख हैरान रह गया। उसने वीडियो कॉल के जरिए पिता को भी यह दृश्य दिखाया और फिर महिला को अस्पताल ले जाया गया।
शुरुआती रिपोर्ट में भ्रम
प्रारंभ में संजय गांधी अस्पताल की आकस्मिक वार्ड रिपोर्ट में बताया गया कि नेहा सिंह की मौत गोली लगने से हुई, लेकिन बाद में पुलिस ने पुष्टि की कि हत्या बैट से हुई। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की सटीक वजह स्पष्ट होगी।
पुलिस की कार्रवाई
एडिशनल एसपी आरती सिंह ने बताया कि आरोपी से जेवर और नकदी बरामद कर पूछताछ की गई। आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया।
Exit mobile version