VIRAL NEWS

रीवा पुलिस ने चैन स्नैचिंग करने वाले अंतराज्यीय गिरोह का किया पर्दाफाश

रिपोर्टर : सुभाष मिश्रा

रीवा। 19 अप्रैल 24 को पीडिता ऊषा पाण्डेय पति स्वण इन्द्रमणि प्रसाद पाण्डेय 65 वर्ष निवासी बोदाबाग रीवा ए दोपहर बाजार से अपने घर लौट रही थी, तो पीछे तरफ से एक स्कूटी में सवार दो अज्ञात बदमाश आये और इसके गले से सोने की चैन को झपट्टा मारकर छीनकर भाग गये। रिपोर्ट पर अपराध क्र 122/24 धारा 356, 379 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

उपरोक्त घटना के उपरान्त सूचना मिलते हुयं पुलिस ने बदमाशों की नकाबंदी की और अलग अलग टीमें बनाकर बदमाशों की तलाश में भेजा गया इस घटना में सीसीटीवी सेन्टर एवं सायबर सेल रीवा का सहयोग लिया गया, जिससे जानकारी हुई की बदमाश प्रयागराज उ0प्र0 के है जिनकी लगातार पुलिस निगरानी करती रही एवं मुखबिरों को तैनात किया गया, तभी बदमाश रीवा में 05.07.2024 को पीडिता श्रीमती सीमा सिंह अनतपुर रीवा में आकर बारदात किये रिपोर्ट पर अपराध धारा 304 बी०एन०एस० पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

इसी प्रकार तीसरी घटना में 7.08.24 को पीडिता श्रीमती शकुन्तला त्रिपाठी निवासी पिपरी टोला थाना लौर जिला मऊगंज, हाल अरुण नगर रीवाए के साथ पुनः पीछाकर सोने की जंजीर छपट्टा मारकर छीन ले गये। उपरोक्त घटना उपरान्त पुलिस अधीक्षक रीवा विवेक सिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर अनिल सोनकर एवं नगर पुलिस अधीक्षक शिवाली चतुर्वेदी के द्वारा लगातार थाना समान प्रभारी निरीक्षक हितेन्द्र शर्मा, थाना प्रभारी वि०वि० निरीक्षक अशीष मिश्रा की टीम को मार्गदर्शन देकर मुखबिर की सूचना मिलने पर अलग अलग स्थानो पर नकाबंदी कर तलास करने पर आरोपी अजय कुमार भारती उम्र 32 वर्ष ऋषभ केशरवानी एवं शुभम यादव सभी निवासी प्रयागराज उ0प्र0 द्धए चाकघाट में पकडे गये जिनसे पूंछतांछ पर उपरोक्त घटनाओ एवं अपराध को किया जाना स्वीकार किया।

बदमाशो का प्रयागराज पुलिस से अपराधिक हिस्ट्री की जानकारी लेने पर अजय भारती सम्पति संबंधी अपराध करने का दुरदांत अपराधी है जिनका थाना कर्नलगंज में अपराधिक रिकार्ड का लेखजोख है जिसकी प्रति प्राप्त की गई है, इसी तरह लूटी गई जेवरो को बेचने में मददत करने वाला राहुल कनौजिया निवासी प्रयागराज को गिर० किया गया है, सभी को रीवा लाकर पूछताछ की गई जिन्होने वि०वि० थाने एवं अन्य थानों में लूटपाट की घटना करना बताया बदमाशो को गिर0 कर 03 दिन का पुलिस रिमान्ड लिया गया है, जिसमें रीवा जिले में चैन स्नैचिंग की अन्य घटना के खुलसा होने की सम्भावना है, बदमाशो से दो प्रकरण में 26 ग्राम सोना मशरुका बरामद की की गई है। जिनकी कीमत लगभग 02 लाख रुपये है। अन्य घटनाओं में लूटी गई मशरूका बरामद करने के लिये टीम रवाना है।

गिरफ्तार आरोपी :

1 अजय कुमार भरतिया पिता राधेश्याम भरतिया उम्र 32 वर्ष निवासी बघाडा थाना कर्नलगंज जिला प्रयागराज 30 प्र 02 ऋषभ केशरवानी पिता सुरेश केशरवानी उम्र 25 वर्ष निवासी गऊघाट गल्लामंडी थाना मुठ्ठीगंज जिला प्रयागराज : उ०प्र०द्ध 3 शुभम यादव पिता वैजनाथ यादव उम्र 22 वर्ष निवासी नईबस्ती कीटगंज थाना कीटगंज जिला प्रयागराज : उण्प्रण्द्ध : 4 राहुल कनौजिया पिता रामू कनौजिया उम्र 22 वर्ष निवासी सदियापुर मछलीमंडी थाना करोली जिला प्रयागराज : उ०प्र०

मुख्य भूमिका :

थाना प्रभारी वि०वि० आशीष मिश्रा प्रभारी समान निरीक्षक निरी० हितेन्द्रनाथ शर्मा थाना सोहागी निरी० पवन शुक्ला, उपनिरी० गौरव मिश्रा, उपनिरी, मृगेन्द्र सिंह, उपनिरी संजीव शर्मा थाना चाकघाट, सउनि प्रदीप लढिया, सउनि राजमणि रजक प्र आर 80 झलक नारायण पाण्डेयए प्र आर 886 राजेश प्रसाद साकेतए प्रआर अखिलेश्वर प्रआर 792 अरुण कुमार चौबे, प्रआरण 760 विजयशंकर त्रिपाठीए आरण् 1212 देवकीनन्दन मिश्रा, आरण 108 राजीव द्विवेदी, आरण्974 जावेन्द्र सिंह थाना विश्ववि‌द्यालय एवं थाना व आर अमित सिंह आर रवि द्विवेदी, आर० विक्रम वर्मा, एंव सायवर सेल टीमए सीसीटीवी सहायक योगेश सिंह, की सराहनीय भूमिका रही।

itehelka

Tehelka Ind, the leading news channel in India, is dedicated to delivering the latest and most accurate news to its viewers. With a team of experienced journalists and reporters, Tehelka Ind covers all aspects of news, from politics and business to entertainment and sports. Our commitment to impartiality and accuracy has made us a trusted source of news for millions of viewers across the country.

Related Articles

Back to top button