रीवा : जवा में ‘नशे से दूरी है जरूरी 2.0’ अभियान का समापन, 15 दिन में हुए 43 जागरूकता कार्यक्रम
Rewa 'Nashe se Doori Hai Zaroori 2.0' (Staying Away from Drugs is Essential 2.0) campaign concludes in Jawa; 43 awareness programs held in 15 days.

रीवा मप्र रिपोर्टर सुभाष मिश्रा
रीवा| जवा में ‘नशे से दूरी है जरूरी 2.0’ अभियान का समापन, 15 दिन में हुए 43 जागरूकता कार्यक्रम
जनपद पंचायत जवा में सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा चलाए गए ‘नशे से दूरी है जरूरी 2.0’ अभियान का शुक्रवार को समापन हो गया। 15 दिनों तक चले इस अभियान के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों और स्कूलों में कुल 43 जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।
अभियान के तहत युवाओं, विद्यार्थियों और ग्रामीणों को शराब, तंबाकू, गुटखा व अन्य मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक, सामाजिक और आर्थिक नुकसान की जानकारी दी गई। सभी प्रतिभागियों को नशा मुक्त जीवन अपनाने और समाज को नशामुक्त बनाने की शपथ भी दिलाई गई।
अभियान का संचालन मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुलाब सिंह पूशाम के निर्देशन में किया गया। कार्यक्रमों में सामाजिक सुरक्षा अधिकारी अमित पांडे, नागेंद्र सिंह, नितिन मिश्रा और वीबीजी प्रभारी रामजी की प्रमुख भूमिका रही।
नशा मुक्त भारत अभियान के वालंटियर बालेंद्र सिंह और सच्चिदानंद पांडे ने सभी 43 कार्यक्रमों में भाग लेकर लोगों को नशे के दुष्परिणामों और इससे बचाव के उपायों की जानकारी दी। अभियान के सभी कार्यक्रमों का दस्तावेजीकरण कर राष्ट्रीय पोर्टल पर भी अपलोड किया गया।
समापन अवसर पर जनपद पंचायत जवा ने नागरिकों से नशे से दूर रहने और स्वस्थ व नशामुक्त समाज के निर्माण में सहयोग करने की अपील की।



