रीवा को मिली एक और बड़ी सौगात, 150 करोड़ से बनेगा चौथा फ्लाईओवर

Rewa gets another big gift, fourth flyover will be constructed with 150 crores

लोकेशन -रीवा रिपोर्टर सुभाष मिश्रा 
रीवा। विंध्य की धरती को एक और तोहफ़ा मिला है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने रीवा शहर के लिए चौथे फ्लाईओवर की मंजूरी दे दी है। लगभग 150 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह फ्लाईओवर शहर के विकास को नई रफ़्तार देगा।
जानकारी के मुताबिक, यह फ्लाईओवर कमिश्नर बंगले से देकाहा तक बनाया जाएगा। इससे कॉलेज चौराहा से देकाहा तक लंबे समय से चली आ रही ट्रैफिक की समस्या का स्थायी समाधान हो जाएगा।
इस प्रोजेक्ट की घोषणा उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल के आग्रह पर जबलपुर में प्रदेश के सबसे बड़े फ्लाईओवर के उद्घाटन समारोह के दौरान की गई।
सरकार का मानना है कि यह फ्लाईओवर केवल एक बुनियादी ढांचा परियोजना नहीं, बल्कि रीवा और पूरे विंध्य क्षेत्र की बढ़ती जरूरतों को पूरा करने की दिशा में ऐतिहासिक कदम है। इसके निर्माण से न केवल यातायात सुगम होगा, बल्कि शहर के आर्थिक और सामाजिक विकास को भी नया आयाम मिलेगा।
Exit mobile version