रीवा जिला अस्पताल को मिली आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं की सौगात, उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने किया लोकार्पण
Rewa District Hospital receives the gift of modern healthcare facilities; Deputy Chief Minister Rajendra Shukla inaugurates them.

रीवा मप्र रिपोर्टर सुभाष मिश्रा
रीवा। रीवा जिला अस्पताल में रविवार को स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई। उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने अस्पताल में नवनिर्मित आदर्श टीकाकरण केंद्र, फिजियोथैरेपी सेंटर एवं न्यू बॉर्न मदर केयर यूनिट का लोकार्पण किया।

इन नई स्वास्थ्य इकाइयों के शुरू होने से जिले के मरीजों, गर्भवती महिलाओं, नवजात शिशुओं और उनके परिजनों को बेहतर, सुरक्षित और आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का लाभ मिलेगा। अस्पताल में अब टीकाकरण, फिजियोथैरेपी और नवजात शिशुओं की देखभाल पहले से अधिक व्यवस्थित और गुणवत्तापूर्ण ढंग से की जा सकेगी।

लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि प्रदेश सरकार आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार सरकार की प्राथमिकता है, ताकि हर नागरिक को गुणवत्तापूर्ण इलाज अपने जिले में ही मिल सके।
उन्होंने विश्वास जताया कि इन नई स्वास्थ्य इकाइयों के संचालन से रीवा जिला अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाएं और अधिक सशक्त होंगी तथा मरीजों को इसका सीधा लाभ मिलेगा।



