रीवा मप्र रिपोर्टर सुभाष मिश्रा
रीवा। कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी गुरुवार को वृद्धाश्रम पहुंचे, जहां उन्होंने वृद्धजनों से आत्मीय मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। इस दौरान वृद्ध माताओं ने कलेक्टर को आशीर्वाद देते हुए स्नेहिल भाव से स्वागत किया।
कलेक्टर ने कहा कि वह वृद्धजनों का आशीर्वाद लेने आए हैं और समय-समय पर वृद्धाश्रम आते रहेंगे। उन्होंने वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों से बातचीत कर वहां की व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
मुलाकात के दौरान वृद्ध माताओं ने अपने नाती-पोतों के रोजगार और व्यवसाय की चिंता जाहिर करते हुए मदद की मांग की। इस पर कलेक्टर ने भरोसा दिलाया कि पीएम स्वनिधि सहित अन्य योजनाओं के माध्यम से आर्थिक सहायता और ऋण उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि जरूरतमंद युवा आत्मनिर्भर बन सकें।
वृद्धाश्रम में रह रही माता शैल ने बताया कि वह यहां सिलाई प्रशिक्षण देती हैं। कलेक्टर ने लाइब्रेरी और फिजियो सेंटर का भी निरीक्षण किया तथा व्यवस्थाओं की सराहना की।
इस अवसर पर डॉ. प्रभाकर चतुर्वेदी ने वृद्धाश्रम की व्यवस्थाओं की जानकारी दी और कलेक्टर को परिसर का भ्रमण कराया। कार्यक्रम में संयुक्त संचालक सामाजिक न्याय अनिल दुबे, डिप्टी कलेक्टर राजेश कुमार सिन्हा, डिप्टी कलेक्टर सुरभि जैन सहित अन्य अधिकारी एवं व्यवस्थापक उपस्थित
