परिवार कल्याण कार्यक्रम की हुई समीक्षा बैठक

रीवा @ सुभाष मिश्रा। संजय गॉधी अस्पताल में परिवार कल्याण कार्यक्रम की समीक्षा बैठक डॉ. राहुल मिश्रा अधीक्षक संजय गॉधी अस्पताल के मुख्य आतिथ्य व डॉ. कल्पना यादव विभागाध्यक्ष गायनी विभाग की अध्यक्षता मे आयोजित की गई। बैठक में डॉ. मिश्रा ने बताया कि संजय गॉधी अस्पताल में प्रति दिवस महिला नसबंदी होती है एवं अस्थाई परिवार नियोजन के साधन नियमित रूप से हितग्राहियों को दिये जाते है। अस्पताल में परिवार कल्याण कार्यक्रम एवं मातृ स्वास्थ्य से संबंधित सभी समस्याओं का निराकरण शीघ्र किया जाता हैै।
अधीक्षक ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से कहा कि जिला चिकित्सालय में ऑपरेशन एवं अन्य प्रसव बिना जटिलता वाले प्रसव कराये जाये। डॉ. मिश्रा ने कहा कि संस्था के समस्त स्टाफ दवाइया व सामग्री की उपलब्धता की जानकारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को उपलब्ध कराये। जेएसवाई/पीएसवाई भुगतान की त्वरित कार्यवाही करें व सीएम हेल्प लाइन का प्रति दिवस निराकरण कर समीक्षा करे।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बीएल मिश्रा ने कहा कि मेडिकल कालेज मे बहुतायत में मरीज आते है, जिनको हितग्राही मूलक योजनाओं का शत प्रतिशत लाभ दिलाकर समय-सीमा में जानकारी प्रेषित करें ताकि वरिष्ठ कार्यालय से समय-समय पर बजट मगाया जा सके। मेडिकल कालेज में मातृ मत्यु की समीक्षा विभागाध्यक्ष गायनी टीम के माध्यम से करें ताकि जिले में सुधारात्मक कार्यवाही की जा सके। बैठक में संजय गॉधी के स्त्री रोग विशेषज्ञ को एलटीटी सर्जन प्रशिक्षण में भेजने हेतु चर्चा की गई। बैठक में डॉ. पद्मा शुक्ला, डॉ. प्रियंका त्रिपाठी, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. के. बी. गौतम, राघवेन्द्र मिश्रा डीसीएम, शरद पाठक, जिला मीडिया अधिकारी ऋषिराज गौतम, अनुराग श्रीवास्तव, सहित स्टाफ उपस्थित रहा।

Exit mobile version