रायपुर। नगर निगम के अध्यक्ष प्रमोद दुबे ने आज जौन 4 में एबी डी एरिया समेत अमृत योजना के तहत डाली गई पाइप लाइनों में पानी की समस्या को लेकर वृहत समीक्षा की। जोन आयुक्त हेमंत शर्मा कार्यपालन अभियंता लोकेश चंद्रवंशी, अंशुल शर्मा, अनुराग पाटेकर सहित जल विभाग के सभी अधिकारी गण मौजूद थे।
बैठक में निर्देश जारी किए गए कि जिन क्षेत्रों में पुराने कनेक्शन से पानी नहीं आ रहे हैं, उनके कारणों का पता लगाएं तथा जहां अमृत योजना की पाइप लाइन डाली जा चुकी है, वहां जलापूर्ति एवं टेस्टिंग हो सके। लिकेज को भी तत्काल सुधारने हेतु निर्देश जारी किए गए। साथ ही एबी डी एरिया में डाले जा रहे पाइप लाइन के दौरान खुदाई से जिनके कनेक्शन प्रभावित हो रहे हैं उन्हें 12 घंटे के अंदर ठीक किए जाने हेतु कड़े निर्देश जारी किए गए हैं ,साथ ही लाइनमैन की जिम्मेदारी भी तय की गई है कि वे जानकारी दूरूस्त रखें कि कितने घरों में किन कारणों से पानी नही आ रहा। प्रमोद दुबे ने कहा कि किसी भी इलाके में पानी की दिक्कत होने पर संबंधित जोन के अधिकारियों को सजग रहने कहा गया है।
