पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हो रहे अधिकारी/कर्मचारियों का ससम्मान विदाई

Respectful farewell to the retiring officers/employees of the police department

श्री विजय अग्रवाल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जिला दुर्ग द्वारा सेवानिवृत अधिकारियों, कर्मचारियों का किया गया सम्मान

02 सहायक उप निरीक्षक, 3 प्रधान आरक्षक एवं 1आरक्षक हुए सेवानिवृत्त

दुर्ग। आज दिनांक-30.09.2025 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय जिला दुर्ग में *पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हुए 1-सहायक उप निरीक्षक रामचंद कंवर, 2-सहायक उप निरीक्षक बसंत राम भोई, 3-प्रधान आरक्षक क्रमांक 1297 रमन लाल, 4-प्रधान आरक्षक 1028 हरख राम, 5-प्रधान आरक्षक 811 सेमसन मसीह एवं 6-आरक्षक 273 प्रमोद कुमार शर्मा का सम्मान/विदाई समारोह का आयोजन किया गया।*

 

कार्यक्रम के प्रारंभ में *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, दुर्ग श्री विजय अग्रवाल, भापुसे., द्वारा सेवानिवृत्त हो रहे सभी अधिकारी/कर्मचारियों एवं उनके परिवार के सदस्यों का पुष्पगुच्छ दिया जाकर सम्मानित किया गया।* इसके पश्चात् सेवानिवृत्त हो रहे सभी अधिकारी/कर्मचारियों ने लगभग 35 से 40 वर्ष के सेवा के अपने अनुभव का साझा किये। सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी/कर्मचारियों को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, दुर्ग *श्री विजय अग्रवाल, भापुसे., द्वारा अपने उद्बोधन में कहा गया कि आप सभी सेवानिवृत्त हो रहे है, आपके पुलिस विभाग में पूर्ण क्षमता से इतने वर्षो तक किए गए कार्य के लिए मैं आपकी प्रशंसा करता हू और पुलिस विभाग की ओर से हार्दिक अभिनंदन करता हूँ उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्त हो रहे सभी अधिकारी/कर्मचारियों ने जो अनुभव साझा किए है, और उन्होंने जो बात कही है वह पुलिस विभाग के लिए प्रेरणास्वरूप है। हम सभी एक परिवार के रूप में है और जब कभी भी पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हो रहे अधिकारी/कर्मचारियों को हमारी आवश्यकता होगी हम सदैव मदद् के लिए तत्पर रहेगें। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, दुर्ग श्री विजय अग्रवाल, भापुसे, द्वारा सेवानिवृत्त हो रहे सभी अधिकारी/कर्मचारियों एवं उनके परिवार के सदस्यों का शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई।*

उक्त कार्यक्रम के दौरान श्री अभिषेक झा, रापुसे. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, (ग्रामीण) जिला दुर्ग, श्री चन्द्र प्रकाश तिवारी, उप पुलिस अधीक्षक, (लाईन) जिला दुर्ग, श्री विनोद मिन्ज, उप पुलिस अधीक्षक, (मुख्यालय) जिला दुर्ग, श्री नीलकंठ वर्मा रक्षित निरीक्षक दुर्ग, श्री गोकुल राम देवांगन, वरि.शीघ्रलेखक एवं श्री बृजमोहन सिंह राजपूत, निरीक्षक (एम) एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय दुर्ग के समस्त अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे।

Exit mobile version