छत्तीसगढ़

लोरमी में लगातार विद्युत कटौती से आम जनता परेशान, तीन दिनों से बिजली की आंख-मिचौली, रात में घंटों गुल रही बिजली

Residents of Lormi are distressed by frequent power outages; the electricity supply has been erratic for three days, with hours-long blackouts at night.

जिला संवाददाता मुंगेली
माखन सिंह
लोकेशन लोरमी

लोरमी में लगातार विद्युत कटौती से आम जनता परेशान, तीन दिनों से बिजली की आंख-मिचौली, रात में घंटों गुल रही बिजली
लोरमी। नगर में पिछले तीन दिनों से लगातार विद्युत कटौती के चलते आम उपभोक्ताओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रविवार 6 सितंबर की रात करीब 10 बजे से विद्युत आपूर्ति बाधित हुई, जिसके बाद रात 12 बजे तक कटौती का सिलसिला चलता रहा। इसके बाद भी कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी।
लगातार कई घंटों तक बिजली बंद रहने से आम लोगों के साथ-साथ दुकानदारों और छोटे व्यवसायियों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है। उमस और गर्मी के बीच बिजली गुल होने से लोगों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं।
उपभोक्ताओं का आरोप है कि पिछले तीन दिनों से विद्युत कटौती की समस्या बनी हुई है, लेकिन जिम्मेदार विभाग द्वारा इसका स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा है। लोगों में विद्युत विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर नाराजगी देखने को मिल रही है।
आम उपभोक्ताओं ने विद्युत विभाग से लगातार हो रही अघोषित कटौती पर तत्काल संज्ञान लेते हुए निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है। वहीं, इस मामले में विभाग की ओर से बिजली बंद होने का वास्तविक कारण स्पष्ट किया जाना भी जरूरी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button