छत्तीसगढ़

स्मार्ट मीटर हटाओ, पुराने मीटर लगाओ: कांग्रेस

Remove smart meters, reinstall old meters: Congress

रायपुर। स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस ने आज रायपुर के राजीव गांधी चौक (पुराना फायर ब्रिगेड) पर धरना-प्रदर्शन किया। सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक चले प्रदर्शन में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्मार्ट मीटर हटाकर पुराने बिजली मीटर दोबारा लगाने, नए स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया तत्काल रोकने और बढ़े हुए बिजली बिलों में सुधार की मांग की।

बिजली बिल बढ़ने का आरोप

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद कई उपभोक्ताओं के बिजली बिल पहले की तुलना में अधिक आ रहे हैं। इससे आम लोगों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार को उपभोक्ताओं की शिकायतों का समाधान करना चाहिए और स्मार्ट मीटर की व्यवस्था की समीक्षा करनी चाहिए।

आंदोलन आगे भी जारी रहेगा

प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री कन्हैया अग्रवाल ने कहा कि पार्टी लगातार स्मार्ट मीटर का विरोध कर रही है और मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन आगे भी जारी रहेगा।

पहले टला था कार्यक्रम

कांग्रेस का यह धरना पहले निर्धारित तिथि पर होना था, लेकिन दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर सभी ब्लॉकों में हुए कांग्रेस के विरोध-प्रदर्शन के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button