छत्तीसगढ़

“भाजपा ने बनाया, भाजपा ही सवारेगी” टैग लाइन के साथ घोषणा पत्र किया जारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने आज घोषणा पत्र जारी किया है. इसमें किसान, युवा और महिलाओं सभी पर केंद्रित किया गया है. “भाजपा ने बनाया, भाजपा ही सवारेगी” टैग लाइन के साथ घोषणा पत्र जारी किया है.

BJP की ये रही घोषणा पत्र-

घोषणा कृषि उन्नति योजना

  1. 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान 3100 रूपस समर्थन मूल्य पर
  2. 12000 हजार सालाना हर विवाहित महिला को दिया जाएगा
  3. 1 लाख रिक्त पदों को 2 साल के भीतर समय बद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा21 क्विंटल धान 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से खरीदेंगे

एक मुफ्त करेंगे भुगतान

हमने तय किया है

  1. 12000 रुपए सालाना महिलाओं को दिया जाएगा
  2. मध्य प्रदेश की तरह लाडली योजना की घोषणा महतारी वंदन योजना
  3. 18 लाख आवास निर्मल जल की योजना का लाभ भी प्रदान किया जाएगा
  4. तेंदूपत्ता संग्रहण 5500 मानक बोरे पर

चरणपादुका योजना फिर से शुरू

  1. अतिरिक्त संग्रहण करने वालों को 4500 बोनस
  2. भूमिहीन मज़दूरों को 10000 का सहयोग राशी
  3. 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदेगा भाजपा

धान का समर्थन मूल्य 3100 रु

  1. 1 लाख पदों पर सरकारी नौकरियां
  2. महतारी वंदन योजना के तहत हर साल 12 हजार रुपए
  3. Psc परीक्षाओं में पारदर्शिता होगी

कोई भी भर्ती घोटाला सामने नहीं आएगा

  1. जिन्होंने घोटाला किया है सरकार आने के बाद उन पर कार्रवाई होगी
  2. गरीब महिलाओं को 500 में सिलेंडर
  3. विद्यार्थियों को स्कूल आने जाने के लिए 500 रूपये की सहायता
    शक्ति परियोजना
  4. प्रमुख चार धार्मिक स्थलों को जोड़ने का कार्य

1000 km की परियोजना

घोषणा पत्र समिति के अध्यक्ष विजय बघेल ने मंच से कहा 3 अगस्त को घोषणा पत्र अभियान की शुरुआत की थी. 3 महीने के प्रयास से 90 विधानसभा से 90 सुझाव पेटी जारी किया गया. 35 सदस्यी टीम बनी थी. हम सबने वरिष्ठ जनों से मिलजुलकर सब्जी वाले से लेकर बड़े उद्योगपति से लेकर, दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी से लेकर, मंत्रालय तक के कर्मचारियों से सुझाव लिए. सब एकत्रित करके आज यह घोषणा पत्र जारी किया. घोषणा पत्र के आधार पर चुनाव अभियान आगे बढ़ेगा.

कार्यक्रम में मंच पर मौजूद, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विधायक बृजमोहन अग्रवाल, पूर्व सीएम डॉ.रमन सिंह, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, सुनील सोनी, राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय, प्रभारी ओम माथुर मौजूद रहे।

itehelka

Tehelka Ind, the leading news channel in India, is dedicated to delivering the latest and most accurate news to its viewers. With a team of experienced journalists and reporters, Tehelka Ind covers all aspects of news, from politics and business to entertainment and sports. Our commitment to impartiality and accuracy has made us a trusted source of news for millions of viewers across the country.

Related Articles

Back to top button