रायपुर। राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन से आज राजभवन में छत्तीसगढ रेडक्राॅस सोसायटी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एम. के. राउत ने की सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर श्रीमती पूर्णश्री राउत भी उपस्थित थी।
राज्यपाल से रेरा अध्यक्ष ने की सौजन्य भेंट
राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन से आज राजभवन में रेरा के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री संजय शुक्ला ने सौजन्य भेंट की।
राज्यपाल को दी गई गोबर से निर्मित गणेश जी की मूर्ति
राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन से आज राजभवन में खैरागढ़ के मनोहर गौशाला ट्रस्टी अखिल जैन ने सौजन्य मुलाकात कर गोबर से निर्मित भगवान श्री गणेश की मूर्ति भेंट की।
राज्यपाल से प्रधान महालेखाकार ने की सौजन्य भेंट
राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन से आज राजभवन में छत्तीसगढ़ प्रधान महालेखाकार पी.सी. मांझी ने सौजन्य भेंट की।
