रायपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी कुमारी सैलजा 14 सितंबर को इंडिगो के नियमित विमान सेवा द्वारा दोपहर 1.45 बजे रायपुर पहंचेंगी। दोपहर 2 बजे राजीव भवन में आयोजित प्रदेश महिला कांग्रेस कार्यकारिणी के बैठक में शामिल होंगी। दोपहर 3.30 बजे राजीव भवन से दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम रायपुर के लिये रवाना होंगी । शाम 4 बजे दीनदयाल उपाध्याय ऑडोटोरियम में आयोजित भारत जोड़ो जनसंवाद कार्यक्रम में शामिल होंगी एवं रात्रि विश्राम रायपुर में करेंगी । दिनांक 15 सितंबर को इंडिगो के नियमित विमान सेवा द्वारा रात्रि 8.50 बजे रायपुर से हैदराबाद के लिये रवाना होंगी।
एआईसीसी के महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी कुमारी सैलजा का दौरा कार्यक्रम, पढ़िए
