VIRAL NEWS

IPL : आरसीबी ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 18 रनों से हराया

लखनऊ। चिन्नास्वामी स्टेडियम में सोमवार को इंडियन प्रीमियर लीग-16 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने जीत हासिल की। आरसीबी ने लखनऊ सुपरजायंट्स को 18 रनों से पराजित कर दिया ।

लखनऊ के भारत रत्न अटल विहारी इकाना स्टेडियम में आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग चुनी। बेंगलुरु के कप्तान फाफ डु प्लेसिस और विराट कोहली ने पहले विकेट के लिए 62 रन की साझेदारी की। कोहली ने 31 और डु प्लेसिस ने 44 रन का योगदान दिया । इसके बाद कोई खिलाड़ी ज्यादा देर तक नहीं टिक सका। टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 126 रन का स्कोर खड़ा किया । लखनऊ के नवीन उल-हक को 3 विकेट मिले । वहीं स्पिनर्स ने 5 विकेट झटके ।

इसके जवाब में लखनऊ की टीम 19.5 ओवर में 108 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम से कृष्णप्पा गौतम ने 13 गेंद पर 23 रन बनाए। बाकी बल्लेबाज फ्लॉप रहे। बेंगलुरु के स्पिनर्स ने उनके 4 विकेट प्राप्त किए । वहीं 4 विकेट पेसर्स ने लिए और 2 बैटर्स रन आउट हुए।

itehelka

Tehelka Ind, the leading news channel in India, is dedicated to delivering the latest and most accurate news to its viewers. With a team of experienced journalists and reporters, Tehelka Ind covers all aspects of news, from politics and business to entertainment and sports. Our commitment to impartiality and accuracy has made us a trusted source of news for millions of viewers across the country.

Related Articles

Back to top button