छत्तीसगढ़हमर प्रदेश/राजनीति

रासेयो स्वयंसेवक देवेश व रितेश हुए मुख्यमंत्री साय के हाथों पुरस्कृत

रिपोर्टर : रूपेन्द्र कोर्राम

कोण्डागांव। राष्ट्रीय सेवा योजना राज्य स्तरीय पुरस्कार वितरण समारोह व स्थापना दिवस का आयोजन 23 सितम्बर को इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर में हुआ। इस कार्यक्रम में राज्य के सभी 9 विश्वविद्यालयों के कार्यक्रम समन्वयक, जिला संगठक व कार्यक्रम अधिकारी तथा स्वयंसेवक 1500 से अधिक संख्या में सम्मिलित हुए।

इस अवसर पर कोंडागांव जिले से रासेयो पुरस्कार के लिए चयनित शासकीय गुण्डाधुर स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोंडागांव के स्वयंसेवक देवेश शोरी एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पारोंड के स्वयंसेवक रितेश सेठिया बस्तर के सांस्कृतिक वेशभूषा में कार्यक्रम में उपस्थित हुए। कार्यक्रम का आयोजन राज्य एनएसएस अधिकारी नीता बाजपाई के द्वारा किया गया, इस कार्यक्रम में सचिव उच्च शिक्षा विभाग से प्रसन्ना आर एवं आयुक्त उच्च शिक्षा विभाग रायपुर जनक पाठक के मार्गदर्शन में संचालित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वयंसेवकों को अपने उद्बोधन से प्रोत्साहित किया और प्रति वर्ष राष्ट्रीय सेवा योजना की राशि को 13 लाख से बढ़ाकर 50 लाख कर दिया। मुख्यमंत्री साय ने राज्य स्तरीय श्रेष्ठ स्वयंसेवक के रूप में राज्य के 20 स्वयंसेवकों को पुरस्कृत किया, जिसमें शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय बस्तर के अंतर्गत जिला कोंडागांव से देवेश शोरी और रितेश सेठिया को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम समन्वयक डॉ डी एल पटेल और जिला संगठक शशिभूषण कन्नौजे कार्यक्रम अधिकारी अमरसिंह पुरामें ने इस अवसर पर दोनो स्वयंसेवकों को बधाई दी एवं भविष्य में जनसेवा समाजसेवा के कार्यों में सदैव तत्पर रहने के लिए प्रोत्साहित किया और बताया की लगातार हमारे कोंडागांव जिले के स्वयंसेवक राज्य स्तरीय पुरस्कार के लिए विगत 4 वर्षों से चयनित हो रहे हैं, इससे पहले स्वयंसेवक अजीत, देवेंद्र, मुकेश एवं सलीना भी राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित हो चुके हैं।

बस्तर संभाग में पहली बार विद्यालय स्तर पर राज्य स्तरीय उत्कृष्ट स्वयं सेवक पुरुस्कृत का अगाज राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी अमरसिंह पुरामें के मार्गदर्शन में मिला यह पुरस्कार एवं सम्मान रितेश कुमार सेठिया को उत्कृष्ट स्वयं सेवक का पुरस्कार मिला जिला संगठक और कार्यक्रम अधिकारी पुरामें ने नए स्वयंसेवकों को यह संदेश दिया की यह पुरस्कार मिलने का क्रम लगातार बनी रहे इसके लिए आप सभी प्रयासरत रहें। यह जानकारी मिलते ही सरपंच प्रतिनिधि लक्ष्मण मरकाम ग्राम पंचायत पारोण्ड के द्वारा हमारे ग्राम पारोण्ड का नाम रोशन करने के लिए संस्था शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पारोण्ड के समस्त स्टाफ़ एवं रितेश कुमार सेठिया को बधाई दिये, साथ ही राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी अमरसिंह पुरामें के मार्गदर्शन में पहली बार मुख्यमंत्री के हाथों से सम्मान दिलवाने के लिए बहुत बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं दियें ऐसा उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया तथा पंचायत बाड़ी हमेशा सहयोग का आश्वासन भी दिया गया।

itehelka

Tehelka Ind, the leading news channel in India, is dedicated to delivering the latest and most accurate news to its viewers. With a team of experienced journalists and reporters, Tehelka Ind covers all aspects of news, from politics and business to entertainment and sports. Our commitment to impartiality and accuracy has made us a trusted source of news for millions of viewers across the country.

Related Articles

Back to top button