तेजी से फैल रहा आंख आने की बीमारी, मरीज पहुंच रहे अस्पताल

रीवा @ सुभाष मिश्रा। बारिश के मौसम के चलते इन दिनों कई तरह की संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है प्रदेश के अन्य जिलों के साथ ही रीवा में भी आंखों से संबंधित कंजंक्टिवाइटिस बीमारी जिसे आंख आना भी कहते है बहुत तेजी से फैल रहा है जिसके चलते काफी संख्या में मरीज अस्पताल पहुंच रहे है। इससे खुद को बचाने और लोगों को संक्रमित होने से बचाने के लिए सावधानी और सतर्क रहने की जरूरत है। खासकर बच्चों में यह बीमारी तेजी से फैल रही है डाॅक्टरों ने इस बीमारी से लोगों को सावधान रहने की अपील की है।

इस बीमारी को कंजेक्टिवाइटिस यानी की आंख आना भी कहते हैं तेजी से फैल रही इस बीमारी ने लोगों की चिंताएं बढ़ा दी हैं। क्योंकि इस बार यह संक्रमण बहुत तेजी से फैल रहा है। यह बीमारी एक से दूसरे में बहुत तेजी से फैलती है परिवार में अगर किसी को यह बीमारी है तो उससे परिवार के दूसरे सदस्य में फैलने का खतरा बढ़ जाता है यही वजह है की अधिकतर परिवार आई फ्लू के शिकार हो रहे हैं और अस्पतालों में मरीजों की संख्या में इजाफा देखा जा रहा है।

लाल आंखों के अलावा आंखों में सूजन के गंभीर केस भी सामने आ रहे है डॉक्टर इस बीमारी से बचने के लिए लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं।कंजक्टिवाइटिस आंखों का एक संक्रमण है यह वायरस जनित संक्रामक रोग है। प्रमुख रूप से आंखों का लाल होना, जलन, खुजली और आंख से लगातार आंसू निकलना, साफ या पीला स्राव बहना, पलकें आपस में चिपक जाना, पलक में सूजन होना आदि इसके प्रमुख लक्षण है। सामान्य रूप से कंजक्टिवाइटिस के ठीक होने में एक से छह सप्ताह का वक्त लगता है आमतौर पर यह अपने आप ठीक हो जाता है। डाक्टरों की सलाह है की संक्रमित व्यक्ति को कुछ बातों का विशेष ख्याल रखना चाहिए उन्हे अपनी आंखों को छूने या पोंछने से परहेज करना चाहिए हाथ धोने के बाद ही किसी दूसरे व्यक्ति को छुएं।

Exit mobile version