छत्तीसगढ़
बालोद डिप्टी कलेक्टर के खिलाफ दुष्कर्म का आरोप
Rape charges against Balod deputy collector

बालोद। जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। बालोद जिले के डौंडी थाना में एक डिप्टी कलेक्टर के खिलाफ रेप का मामला दर्ज हो गया है। एक महिला आरक्षक की शिकायत के बाद डौंडी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। एफआईआर दर्ज होने का बाद अब माना जा रहा है कि डिप्टी कलेक्टर की गिरफ्तारी कभी भी पुलिस कर सकती है। दरअसल, डिप्टी कलेक्टर दिलीप उईके पिता रतन लाल उइके मूलतः डौंडी ब्लॉक के ग्राम अवारी के रहने वाले हैं। अभी वर्तमान में बीजापुर जिले में पोस्टेड है। उनके खिलाफ सीएएफ की एक महिला आरक्षक ने गंभीर आरोप लगाते हुए शिकायत की है। महिला का आरोप है कि डिप्टी कलेक्टर शादी करने का झांसा देकर करीबन एक साल से शारीरिक शोषण कर रहे थे। जब वे शादी से मुकर गए तो महिला सीधे डौंडी थाना पहुंच गई और डिप्टी कलेक्टर के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई।



