VIRAL NEWS
शादी का वादा कर दुष्कर्म, आरोपी जशपुर से गिरफ्तार

कांकेर @ धनंजय चंद। पहले प्यार का वादा किया, फिर साथ निभाने की कसमें खाई , शादी के वादे किए और दुष्कर्म को अंजाम देकर अपने गांव को ही छोड़ कर दूसरे जगह रहने लगा. युवती को शिकायत पर कांकेर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

कांकेर कोतवाली प्रभारी शरद दुबे ने बताया कि कोतवाली थाना क्षेत्र के रहने वाले पीड़िता ने थाना केशकाल जिला कोंडागांव में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि आरोपी ने पीड़िता को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया है और अपना गांव छोड़ कर किसी अज्ञात स्थल रहता है । पीड़िता से बातचीत करना बंद कर दिया है पीड़िता के रिपोर्ट पर थाना केशकाल में बिना नंबरी अपराध दर्ज करने के बाद घटनास्थल थाना कांकेर क्षेत्र का होने से आरोपी का तालाश किया गया. आरोपी जशपुर जिला में चोरी छुपे रहने की जानकारी मिली आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।


