बलात्कार का आरोपी गिरफ्तार, गया जेल

बलरामपुर @ सोमनाथ यादव। बलात्कार के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
मिली जानकारी के अनुसार जिले के थाना सनावल क्षेत्रान्तर्गत निवास करने वाली पीड़िता ने आरोपी धरमन सिंह खैरवार के खिलाफ बलात्कार करने की रिपोर्ट दर्ज कराई, जिस पर धारा 376 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। घटना की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए पुलिस अधीक्षक बलरामपुर डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंद्रेश सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी वाड्रफनगर अभिषेक झा के पर्यवेक्षण में त्वरित वैधानिक कार्यवाही करते हुए आरोपी धरमन सिंह खैरवार निवासी ग्राम इंद्रावतीपुर थाना सनावल जिला बलरामपुर रामानुजगंज को गिरफ्तार कर लिया गया जिसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक भापेन्द्र साहू थाना प्रभारी सनावल, उप निरीक्षक नवल किशोर दुबे, महिला प्रधान आरक्षक रोस मेरी कोस्पोट्टा, प्रधान आरक्षक अभिषेक बघेल, आरक्षक कृष्णा मरकाम एवं अन्य कर्मचारियों की उल्लेखनीय भूमिका रही है।