रानी मुखर्जी की रोंगटे खड़े कर देने वाली फिल्म

Rani Mukerji's spine-chilling film

मुंबई । रानी मुखर्जी की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘मर्दानी 3’ आखिरकार 30 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। पहले शो के साथ ही फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच चर्चा तेज हो गई है। ‘मर्दानी’ फ्रेंचाइजी में एक बार फिर रानी मुखर्जी का दमदार पुलिस अवतार देखने को मिलता है, जो फर्स्ट हाफ में ही फिल्म को मजबूत पकड़ दिला देता है। मानव तस्करी जैसे गंभीर मुद्दे पर आधारित यह फ्रेंचाइजी पहले से ही अपनी सख्त और रियल ट्रीटमेंट के लिए जानी जाती रही है। ‘मर्दानी 3’ भी उसी परंपरा को आगे बढ़ाती है और शुरुआती हिस्से में ही अपनी गंभीरता और थ्रिल से दर्शकों को बांध लेती है।

Exit mobile version