छत्तीसगढ़

व्यापारी संघ की बैठक में राकेश अग्रवाल सर्वसम्मति अध्यक्ष चुने गए

Rakesh Agarwal was unanimously elected president in the meeting of the traders' association.

देवीचरण ठाकुर गरियाबंद
देवभोग_ देवभोग व्यापारी संघ की बैठक में राकेश अग्रवाल सर्वसम्मति अध्यक्ष चुने गए।पूर्व अध्यक्ष मनोज मिश्रा ,वरिष्ठ व्यापारी विजय मिश्रा एवं अनिल माहेश्वरी बनाए गए संरक्षक।
    आज स्थानीय विश्राम गृह में देवभोग क्षेत्रीय व्यापारी संघ का वार्षिक बैठक आहुत किया गया था।बैठक में संघ के आय व्यय का लेखा जोखा निर्माणाधीन भवन को जल्द पूर्ण कराने हेतु रणनीति बनाने के अलावा संघ के पुनर्गठन के विषय पर चर्चा हुई।बैठक में  यूवा कारोबारी राकेश अग्रवाल को देवभोग व्यायरी संघ का अध्यक्ष सर्व सम्मति से चुना गया।मनोज मिश्रा,विजय मिश्रा एवं अनिल माहेश्वरी संरक्षक बनाए गए।कोषाध्यक्ष तस्मित पात्र बनाए गए।अशोक गर्ग एवं जितेंद्र सिन्हा को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई।पुरुषोत्तम पात्र मीडिया प्रभारी बनाए रखने गए।इसके अलावा कार्यकारिणी में अनिल अग्रवाल,आनंद सारडा,सुभाष माहेश्वरी,रितेश अग्रवाल,आसिफ मेमन,अरविंद तिवारी,मुकेश अग्रवाल,विकास अग्रवाल के नाम शामिल किए गए।
नई कार्यकारिणी के गठन के बाद नव नियुक्त अध्यक्ष ने अपने सम्बोधन में कहा कि  कारोबारियों को किसी प्रकार  से कोई प्रशासनिक अड़चन न आए,इसके लिए हमें सही गलत का ज्ञान होना आवश्यक है।कायदे में रहते हुए फायदे के काम करना हमारा प्रथम लक्ष्य होगा।अनावश्यक आने वाली दिक्कतों का हम डट कर सामना करेंगे।बैठक में क्षेत्र भर के व्यापारी बड़ी संख्या में शामिल हुए।

Related Articles

Back to top button