बलरामपुर/(शोएब सिद्दिकी): बलरामपुर जिला मुख्यालय में गुरुवार 21 मई को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बलरामपुर के तत्वाधान में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय Rajiv Gandhi का 35वां बलिदान दिवस श्रद्धा और निष्ठा के साथ मनाया गया।
राजीव गांधी की प्रतिमा के पास आयोजित कार्यक्रम को आतंकवाद विरोध दिवस के रूप में मनाया गया। इस दौरान उपस्थित कांग्रेसजनों को आतंकवाद विरोधी शपथ ग्रहण कराई गई तथा देश की एकता और अखंडता बनाए रखने एवं आतंकवाद के खिलाफ डटकर मुकाबला करने का संकल्प दिलाया गया।
वक्ताओं ने कहा कि राजीव गांधी के नेतृत्व में देश ने आर्थिक, सामाजिक, वैज्ञानिक, तकनीकी और विदेश नीति के क्षेत्र में नई ऊंचाइयां हासिल कीं। भारत में डिजिटल क्रांति और कंप्यूटर युग की शुरुआत का श्रेय भी उन्हें दिया गया। नेताओं ने कहा कि राजीव गांधी पंचायती राज व्यवस्था के मजबूत समर्थक थे और गांवों को निर्णय लेने का अधिकार देना चाहते थे। कार्यक्रम बलरामपुर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष समीर सिंह देव के नेतृत्व में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष समीर सिंह देव, सेवादल के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष प्रेमसागर सिंह, नगर पालिका बलरामपुर की पूर्व अध्यक्ष सुंदरमणी मिंज, पार्षद रीना मसीह, सादिक सिद्दीकी (पलटन), संतोषी सिंह, कृपा शंकर, राम सरपंच बसंती देवी, जनपद पंचायत बलरामपुर के पूर्व उपाध्यक्ष भीमसेन खलखो, बुद्धदेव पोया, अरुण दास, अरविंद सिंह, जैन लाल बड़ा, सुनील मिंज, संदीप सिंह, शारदा राम, कीर्तन सिंह संग्राम, मुमताज खान, वसीम खान, राजेश गुप्ता, अशरफ अंसारी, फेकू पाल, रामप्रवेश, टॉफिल एक्का, असगर अंसारी, सूरजदेव वर्मा, बालमुकुंद सिंह, इमरान हाशमी, बसु सिंह, रामभरोश कोड़ाकू, संतन भगत, उमा गुप्ता, जयराम सिंह, लवकुश सिंह सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
