छत्तीसगढ़राजनीतिहमर प्रदेश/राजनीति
राजिम विधायक रोहित ने 78 भारत माता के प्रतिरूपों को तैयार कर भव्य महाआरती की

गरियाबंद। 78 वे स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राजिम विधायक रोहित साहू ने अभिनव पहल कर तिरंगा यात्रा के दौरान 78 भारत माता के प्रतिरूपों को तैयार कर भव्य महाआरती की जो प्रदेश में चर्चा का विषय बना हुआ है, तिरंगा यात्रा राजिम तहसील मुख्यालय से पोखरा, बासीन, बोरसी, कौँदकेरा, तरीघाट, पाण्डुका, कोपरा होते हुए राजिम में समाप्त हुई। जहां भारत माता के परिधान में सुसज्जित 78 बालिकाओं की महाआरती की गई।



